रायपुर।
राजधानी रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब ट्रैफिक पुलिस का मुख्य फोकस चालान काटने या जुर्माना वसूलने के बजाय जाम से राहत दिलाने और यातायात को सुचारु बनाने पर रहेगा। इसके तहत चालान बुक का उपयोग सीमित किया जाएगा।

पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की भूमिका अब केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि लोगों को सुविधा देना प्राथमिक लक्ष्य होगा। उन्होंने कहा कि जहां भी जाम की स्थिति बनेगी, वहां पुलिस पहले यातायात को सामान्य करने का प्रयास करेगी।

नई व्यवस्था के तहत ट्रैफिक जवानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सड़कों पर खड़े होकर चालान काटने के बजाय वाहनों की आवाजाही सुचारु रखने पर ध्यान दें। अनावश्यक रोक-टोक से बचते हुए आम जनता को राहत देना उद्देश्य है।

इसके साथ ही नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वालों पर फोटो खींचकर कार्रवाई की जाएगी। फोटो के आधार पर चालान बनाया जाएगा, जिससे मौके पर बहस और विवाद की स्थिति न बने।

पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी और लोगों का ट्रैफिक पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ेगा।

Source: दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *